यदि आपको आपके बच्चे, भतीजे, भतीजियाँ या पोता-पोतियों को चित्र बनाना सिखाना है तो, How To Draw Everything एक सटीक उपकरण है, जिसके जरिये आप जानवर, लोग, व वस्तुओं के चित्र खींचने का अभ्यास कर सकते हैं। इन चित्रों को बच्चे तुरंत पहचान सकेंगे और उनकी सीख और तेज हो सकती है। इस एप्प का उद्देश्य, बच्चों की कल्पना को, जब भी वे चाहें आकार देना है बगैर पेन्सिल या क्रेयान की आवश्यकता के।
इस एप्प का आकर्षण, इसकी दो विभिन्न विशेषतायें हैं: पहले में वीडियो का एक संकलन है, जो बच्चों को क्रमशः चित्र बनाना दिखाता है। दूसरा, उन्हें एक खाली कैन्वस देता है और हर चित्रण के लिए रेखा खींचने का तरीका बताता है। हालाँकि पहला विकल्प विशेष रूप से कुशल बच्चों के लिए ठीक है, क्योंकि वे अनुदेश को याद रख सकते हैं, फिर भी, इसमें उपलब्ध अनुदेश के अनुसार खुद की रचना बनाने का आनंद हर बच्चा उठा सकता है।
चूँकि इसमें लगभग 100 विभिन्न प्रतिरूप हैं, उन्हें दुहराने की नौबत नहीं आती, बच्चे ख़ुशी ख़ुशी इसका उपयोग करते रहेंगे। साथ ही, यदि वे How To Draw Everything के रूपदा उपयोग से थक भी गए तो, खाली कैन्वस पर अपनी कल्पना को खूब फैलाकर खुद की रचना बना सकते हैं। इसके आलावा, यह उपकरण उनको न केवल रूपदा के उपयोग द्वारा खुद की रचना बनाने की सुविधा देता है, बल्कि बहुत सारे रंगों की श्रेणी से उन्हे रँगने की सुविधा भी देता है। आप केवल विकल्प का टैब खोलें और बच्चों को उनकी रचना के लिए जरुरी रंग चुनने दें।
एक बार स्क्रीन पर चित्र बनाना आरम्भ करने के बाद, वे अपनी पिछली हरकत को अनकिया बटन दबाने के द्वारा सदैव मिटा सकते हैं। उन्हें केवल रबर की जगह बता दें, साथ में पेंटब्रश भी, और उन्हें अपनी रचनाओं से आपको विस्मित करने दें। यह एप्प इतना सरल है कि छोटे बच्चे भी बड़ों की सहायता के बगैर, पेंट कर सकते हैं और घंटों तक मनोरंजित रह सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
How to Draw Everything के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी